भारत

गुप्तांग में लात मारी...पुलिसकर्मी पर ही हमला, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
24 Oct 2022 8:14 AM IST
गुप्तांग में लात मारी...पुलिसकर्मी पर ही हमला, इलाके में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर में रिटायर दरोगा के बेटे ने नशे में धुत होकर उपद्रव किया। कार से बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक को जमकर पीटा। पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। रोकने पर सिपाही के गुप्तांग में लात मार दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
केशवपुरम निवासी रिटायर दरोगा डीके सिंह इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रह चुके हैं। शुक्रवार रात बेटा अंकित सिंह नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। बाइक सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर अंकित ने साथियों को बुलाकर जमकर पीटा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के सिपाही अविनाश और नीरज ने उसे पकड़ने की कोशिश की। अंकित ने वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए अविनाश के गुप्तांग में लात मार दी। बीच-बचाव करने पर नीरज को भी पीटा।
कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय मोबाइल लुटेरों को शनिवार रात यशोदा नगर के बरगदिया तिराहे से दबोच लिया। युवक झारखंड के हैं। तीन माह के दौरान शहर में करीब छह मोबाइल लूट चुके हैं। नौबस्ता इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि झारखंड के साहबगंज निवासी पिंकू महतो उर्फ सूरज, गौतम मुखर्जी व प्रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story