भारत

थाने में पति-पत्नी के बीच चलने लगे लात घूसे, दोनों का बहने लगा खून

jantaserishta.com
22 Nov 2021 8:58 AM IST
थाने में पति-पत्नी के बीच चलने लगे लात घूसे, दोनों का बहने लगा खून
x
जानें पूरा मामला.

पटना: घरेलू हिंसा की शिकायत को लेकर महिला थाने पहुंची पत्नी और उसके पति के बीच में झड़प हो गई। गाली-गलौज होने के बाद दोनों के बीच में हाथापाई भी हुई। दोनों के बीच लात-घूसे भी चले।

इसके चलते दोनों के नाक और मुंह से खून बहने लगा। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी देवी ने बताया कि दोनों को काउंसलिंग के लिए 27 नवंबर को बुलाया गया है।
दो दिन दिन पूर्व दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दो दिन पहले पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। पत्नी अपने मायके वालों को इस बात की सूचना दी। मायके वाले उसके घर पहुंच गए और पति की पिटाई कर दिए। पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार को पति महिला थाने पहुंच गया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी भी थाना परिसर में पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे को कुछ देर तक घूरते रहे और फिर बहस करने लगे। अक्सर थाना परिसर में पति-पत्नी के बीच बहस होती है, इस वजह से पुलिस ने इसे हल्के में लिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story