भारत
खोटा और खोका सरकार की रणनीति विफल: अंधेरी उपचुनाव जीतने पर प्रियंका चतुर्वेदी
jantaserishta.com
6 Nov 2022 2:52 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मुंबई की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को मतगणना के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि भाजपा समेत यहां किसी बड़ी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। अब इसको लेकर उद्धव खेमे की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने शिंदे और भाजपा सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका चतुवेर्दी ने अपनी उम्मीदवार को बधाई देते हुए शिंदे सरकार को खोटा और खोका की सरकार बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा बधाई ऋतुजा लटके जी! अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना के मशाल ने विशाल जीत दर्ज की है। इसलिए, खोटा प्लस खोका सरकार द्वारा आजमाई गई नोटा वोट की रणनीति विफल हो गई है।
दरअसल अंधेरी उपचुनाव में ऋतुजा लटके के मुकाबले नोटा को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। यही वजह है कि उद्धव खेमे की तरफ से आरोप लगाया जा रहा था कि अपना उम्मीदवार ना उतारने के बाद भी एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार द्वारा नोटा को वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





