भारत
25 मई से 4 जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ग्रेटर नोएडा में
jantaserishta.com
12 May 2023 10:35 AM IST

x
DEMO PIC
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन करने जा रही है और यह ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम और गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत 25 मई को होगी और यह 4 जून तक चलेगा। इस आयोजन में देश भर के छात्र हिस्सा लेंगे। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर एसीएस नवनीत सहगल ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह प्रदेश और ग्रेटर नोएडा के लिए सौभाग्य की बात है इतने बड़े गेम्स का आयोजन यहां किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर उन्होंने सेलेक्ट एजेंसी और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़नी है और सबसे बड़ी बात है कि चयनित एजेंसी के साथ मिलकर अधिकारियों को काम करना है और इसको सफल बनाना है। उन्होंने स्टेडियम में जाकर मुआयना भी किया। इस दौरान उनके साथ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अपर कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी कुलपति, गेम्स की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार आदि अधिकारी मौजूद रहें।
Tagsउत्तर प्रदेश सरकारखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़Government of Uttar PradeshKhelo India University GamesUttar PradeshUttar Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





