भारत

'खेला' करने वालों के घर में ही 'खेला' हो रहा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
28 Feb 2024 1:03 PM IST
खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
x

फाइल फोटो

पटना: विपक्षी गठबंधन से विधायकों के पाला बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि खेला करने वालों के घर में ही खेला ही रहा है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ती जा रही है कि विपक्ष की डूबती नाव पर से सब भाग रहे हैं।
भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद ये 'बेचैन भारत' हो गए हैं। ये उसी समय से एनडीए को तोड़ने और खेला होने की बात कह रहे थे।
उन्होंने कहा, "अब खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है। अब इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है। यह इसी का परिचायक है।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव की पार्टी हो, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या बिहार की घटना हो , खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story