भारत

खरगोन हिंसा: नया डरावना वीड‍ियो आया सामने, तलवार लहराते दिखे उपद्रवी

jantaserishta.com
14 April 2022 11:26 AM IST
खरगोन हिंसा: नया डरावना वीड‍ियो आया सामने, तलवार लहराते दिखे उपद्रवी
x

फाइल फोटो 

भोपाल: मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी को हुई हिंसा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा रहा है कि दंगाई पत्थरबाजी और तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं. यह सीसीटीवी फुटेज घाटी मार्ग मुल्लान वाड़ी जामा मस्जिद के ठीक पीछे वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स तलवार से गाड़ियों पर हमला भी करता दिख रहा है.

वीडियों में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जो अपना चेहरा ढके हुए हैं. उनके हाथों में तलवार है. कुछ पत्थरबाजी भी करते नजर आ रहे हैं.
100 लोग हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. इसके बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. रामनवमी और उसके अगले दिन फैली हिंसा के मामले में अब तक करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story