भारत
खड़गे की सभा फ्लॉप SP कार्यालय में घुसकर कांग्रेसियों ने दी गालियां
Shantanu Roy
8 Aug 2026 7:15 PM IST

x
देखें VIDEO...
Haldwani. हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे और हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले प्रदेश की सियासत अचानक गरमा गई। कांग्रेसियों ने SP कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज किया गया है। उत्तराखंड में ये है कांग्रेस का हाल खरगे की खड़गे की रैली फ्लॉप हुई तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने SP ऑफिस में लड़ाई कर अपना गुस्सा उतारा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोके जाने के आरोपों ने ऐसा तूल पकड़ा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दर्जनों कार्यकर्ता सीधे हल्द्वानी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। देखते ही देखते वहां नारेबाजी, तीखी बहस, धक्का-मुक्की और पुलिस-नेताओं के बीच तनातनी का माहौल बन गया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हल्द्वानी आ रही पार्टी कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर रोक दिया गया। इसे कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताते हुए पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। मामला इतना बढ़ा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय परिसर में पहुंच गए। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कार्यालय के भीतर तनावपूर्ण स्थिति और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल सुनाई दे रहा है।
वही इस मामलें में उत्तराखंड के भाजपा नेता अनिल डब्बू ने इस मामले में कांग्रेसियों द्वारा की गई शर्मनाक गाली-गलौज को लेकर जमकर फटकार लगाई है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता बसों के जरिए हल्द्वानी पहुंच रहे थे। आरोप है कि इन बसों को रास्ते में पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रोका गया। कांग्रेस का कहना है कि कार्यकर्ता किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे। ऐसे में उन्हें रास्ते में रोकना सरकार और पुलिस प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा और मामला बढ़ते-बढ़ते एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जब एसएसपी कार्यालय पहुंची तो वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाई देती है। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता कार्यालय के अंदर जाते हुए नजर आते हैं। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ नेताओं ने कार्यालय के भीतर अलग-अलग कमरों के दरवाजे खोलकर किसी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।
कुछ लोग किसी व्यक्ति को बाहर निकालने की मांग करते हुए कथित तौर पर अपशब्द बोलते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में “बाहर निकालो…” और “कहां है…” जैसी आवाजों के साथ मारपीट और जूता मारने की धमकी जैसे शब्द भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि किए जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रही गतिविधियों के आधार पर ही यह घटनाक्रम सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर हल्द्वानी आ रही बसों को जानबूझकर विभिन्न स्थानों पर रोका गया। आर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को प्रभावित करने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकना उचित नहीं है।
Tagsराहुल गांधीकांग्रेसहल्द्वानीमल्लिकार्जुन खरगेउत्तराखंड कांग्रेसगणेश गोदियालयशपाल आर्यकांग्रेस कार्यकर्ताएसएसपी कार्यालयपुलिस प्रशासनबस रोके जाने का आरोपकांग्रेस प्रदर्शनपुलिस-कांग्रेस विवादहल्द्वानी समाचारउत्तराखंड राजनीतिकांग्रेस कार्यक्रमखरगे दौराराजनीतिक विवादकांग्रेस नेताकार्यकर्ता प्रदर्शनपुलिस से नोकझोंकधक्का-मुक्कीनारेबाजीवायरल वीडियोसोशल मीडिया वीडियोएसएसपी कार्यालय हंगामाकांग्रेस विरोधलोकतांत्रिक अधिकारपुलिस कार्रवाईबसों की रोकथामराजनीतिक तनावउत्तराखंड सियासतहल्द्वानी राजनीतिकांग्रेस आरोपपुलिस प्रशासन पर सवालनेता प्रतिपक्षप्रदेश अध्यक्षकांग्रेस प्रदर्शनकारीपुलिस विवादराजनीतिक कार्यक्रमखरगे कार्यक्रमउत्तराखंड समाचारहल्द्वानी विवादकांग्रेस हंगामावायरल वीडियो विवादRahul GandhiCongressHaldwaniMallikarjun KhargeUttarakhand CongressGanesh GodiyalYashpal AryaCongress workersSSP officepolice administrationallegation of bus stoppageCongress protestpolice-Congress disputeHaldwani newsUttarakhand politicsCongress eventKharge's visitpolitical controversyCongress leaderworker protestaltercation with policescuffleslogan-shoutingviral videosocial media videocommotion at SSP officeCongress oppositiondemocratic rightspolice actionhalting of busespolitical tensionHaldwani politicsCongress allegationquestions raised against police administrationLeader of OppositionState PresidentCongress protesterspolice disputepolitical eventKharge's programUttarakhand newsHaldwani disputeCongress uproarviral video controversy
Next Story





