भारत

परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

jantaserishta.com
16 Oct 2026 5:05 PM IST
परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
x
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन विधेयक पर सरकार के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने से पहले चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है।
खड़गे ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 64 दिन बाद भी संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान नहीं किया गया है। उन्होंने इस स्थिति को 'अभूतपूर्व' बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी। हालांकि, सरकार ने ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई।
खड़गे के अनुसार, संबंधित विधेयकों को 14 अप्रैल की देर रात सार्वजनिक किया गया और 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। इसके बाद 17 अप्रैल को परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भी उन्होंने 16 जुलाई और 27 अगस्त को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग दोहराई। खड़गे ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री से यह उनका चौथा अनुरोध है। खड़गे ने सरकार से आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दलों को प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने और संबंधित पक्षों से परामर्श करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को व्यापक प्रभाव वाले संविधान संशोधन विधेयक को एक बार फिर संसद में जल्दबाजी में पारित कराने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
बता दें कि संविधान संशोधन) विधेयक, 2026 और उससे जुड़ा परिसीमन विधेयक 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था, जो बहुमत हासिल नहीं कर पाया था और पारित नहीं हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story