भारत

धांधली से खड़गे को जिताया गया कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, भाजपा का आरोप

jantaserishta.com
20 Oct 2022 11:18 AM IST
धांधली से खड़गे को जिताया गया कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, भाजपा का आरोप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर उनके निर्वाचन से पहले ही भाजपा नेता लगातार हमला बोल रहे थे और उनके चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा लगातार उन्हें रबर स्टैंप कह कर गांधी परिवार पर निशाना साध रही है। भाजपा के मुताबिक खड़गे को अध्यक्ष बनाया ही इसलिए गया है ताकि उन्हें रिमोट बनाकर गांधी परिवार पार्टी को चला सके, कंट्रोल कर सके। लेकिन इस बीच, भाजपा आईटी सेल के नेशनल हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए यह आरोप लगाया है कि धांधली के जरिए मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जिताया गया है।
मालवीय ने ट्वीट कर इसे तमाशा बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में जानबूझकर इतनी सटीकता के साथ धांधली कराई गई ताकि खड़गे को 88 प्रतिशत के लगभग ही वोट मिल सके। भाजपा नेता ने कहा कि जानबूझकर खड़गे को 90 प्रतिशत से थोड़ा कम वोट दिलवाया गया क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर जोरदार तरीक से गड़बड़ी की औपचारिक शिकायत कर सकते थे। उन्हें इस पैंतरेबाजी से भी मना कर दिया गया।
आपको बता दें कि, नतीजे आने के बाद शशि थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई दी लेकिन मतगणना के दौरान थरूर खेमे ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया।
जाहिर है कि गैर गांधी के अध्यक्ष बनने के बावजूद गांधी परिवार अभी भी भाजपा के निशाने पर है और भाजपा नेताओं के बयानों से यह साफ-साफ नजर भी आ रहा है कि वो लगातार और बार-बार इस मुद्दे को जनता के बीच भी उठाएंगे कि गांधी परिवार ने कांग्रेस के साथ भी मनमोहन सिंह वाले अपने पुराने यूपीए सरकार के प्रयोग को ही दोहराने का काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story