भारत

खड़गे बोले : मैं कर्नाटक का 'भूमिपुत्र' हूं

jantaserishta.com
13 May 2023 11:13 PM IST
खड़गे बोले : मैं कर्नाटक का भूमिपुत्र हूं
x

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि वह कर्नाटक के 'भूमिपुत्र' हैं। उनकी पार्टी ने शनिवार को घोषित विधानसभा चुनाव के परिणाम में 224 में से 136 सीटों पर जीत दर्ज की है। खड़गे ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा : "यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भूमिपुत्र हैं, तो मैं कर्नाटक का भूमिपुत्र हूं।"

खड़गे ने प्रचार के आखिरी चरण में दावा किया था कि कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाकर अपना स्वाभिमान बनाए रखने में उनकी मदद करनी चाहिए।
खड़गे ने कहा, "में मेकेदातु पदयात्रा से गति मिली है। भारत जोड़ो यात्रा जहां से भी गुजरी है, हमने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। यह भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी उपलब्धि है।"
उन्होंने जीत को सामूहिक दृष्टिकोण का परिणाम बताया।
खड़गे ने जोर देकर कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में सभी पांचों गारंटियों को पूरा करना होगा।
उन्होंने कहा, "यह जीत कर्नाटक के लोगों की जीत है। कांग्रेस को 35 साल बाद बड़ा बहुमत मिला है।"
खड़गे ने कहा, "सोनिया गांधी के आशीर्वाद के कारण यह सब संभव हुआ। राहुल गांधी ने सब कुछ किया, लेकिन वह कोई श्रेय नहीं लेंगे। वह राज्य में कन्नडिगा की तरह रहे और चुनाव प्रचार किया।"
पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत देने वाले कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story