भारत

दीपावली पर खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

jantaserishta.com
8 Nov 2026 11:52 AM IST
दीपावली पर खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: दीपावली के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।
उन्होंने आगे लिखा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे। अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।"
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, "आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, "हमारे देशवासियों को नरक चतुर्दशी और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह पावन पर्व सभी के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाए। नरक चतुर्दशी हमें बुराई पर सत्य और धर्म की जीत का संदेश देकर प्रेरित करे। दीपों की चमक की तरह हर घर में हमेशा खुशहाली, शांति, समृद्धि और आनंद बना रहे।"
केसी वेणुगोपाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, "दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! दीयों की रोशनी और त्योहार के जीवंत रंग आपके और आपके परिवारों के जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करें!"

TagsDiwali
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story