भारत

इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैंप अध्यक्ष हैं खड़गे, कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही है अभद्र भाषा बोलना: प्रल्हाद जोशी

jantaserishta.com
20 Dec 2022 2:46 PM IST
इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैंप अध्यक्ष हैं खड़गे, कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही है अभद्र भाषा बोलना: प्रल्हाद जोशी
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए बयान को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खड़गे की बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 10 टर्म से सांसद हैं और उन्हें इतने वर्षों का राजनैतिक अनुभव रखने वाले खड़गे से इस तरह की अभद्र भाषा की उम्मीद नहीं थी। जोशी ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही ऐसी है। ये वीर सावरकर के बारे में गलत भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने अभी स्मृति ईरानी के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
वर्तमान कांग्रेस को नकली कांग्रेस और इटैलियन कांग्रेस बताते हुए जोशी ने कहा कि आज की कांग्रेस असली नहीं बल्कि नकली कांग्रेस है। महात्मा गांधी ने तो आजादी के बाद ही कांग्रेस को विसर्जित करने का आह्वान किया था। आज की नकली कांग्रेस ने वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ जो सलूक किया है, उसके बारे में सारा देश जानता है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस आजादी की लड़ाई वाली कांग्रेस नहीं है और खड़गे इस नकली इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैम्प अध्यक्ष है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story