भारत
मल्लिकार्जुन खड़गे आज सागर में, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन
jantaserishta.com
22 Aug 2023 9:56 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को संबोधित करने वाले है। इस जनसभा को बुंदेलखंड में कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बीते दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस इलाके में आना हुआ था।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे मंगलवार को पौने 11 बजे वायुयान से भोपाल पहुचेगे। खड़गे और कमलनाथ भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पौने बारह बजे सागर पहुंचेगे।
नेताद्वय वहां से सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे सागर के कजलीवन मैदान पहुंचेंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खड़़गे और कमलनाथ दोपहर डेढ़ बजे सागर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर सवा दो बजे भोपाल पहुंच जायेंगे। खड़गे की जनसभा की कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। पार्टी के कई बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व अन्य एक दिन पहले ही सागर पहुॅच चुके हैं और उन्होंने वहां पहुॅचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





