भारत

खड़गे ने कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य के नेताओं की बैठक बुलाई

jantaserishta.com
12 Dec 2022 8:08 AM IST
खड़गे ने कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य के नेताओं की बैठक बुलाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सोमवार को अपने गृह राज्य कर्नाटक के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सामने सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की चुनौती है। लेकिन पहले विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य के पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले दो समूहों के साथ आंतरिक गुटबाजी को दूर करना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह राज्य होने के नाते यह कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को अपने गृहनगर कलबुर्गी के पहले दौरे पर थे।
खड़गे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, "घर वापस आना हमेशा खुशी की बात होती है। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी लेने के बाद मेरे गृहनगर की मेरी पहली यात्रा एक इमोशनल पल है। असीम प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप में से हर एक का हमेशा ऋणी रहूंगा।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story