भारत
असम-मेघालय सीमा पर हिंसा में 6 लोगों की मौत पर खड़गे का भाजपा पर हमला
jantaserishta.com
23 Nov 2022 12:42 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| असम-मेघालय सीमा पर मंगलवार तड़के अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के बाद हुई हिंसा में एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि भाजपा और उसके कई सहयोगी दलों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को निराश किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि असम-मेघालय सीमा पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख हुआ। 6 बेशकीमती जानें चली गईं। बीजेपी का नेडा नॉर्थ ईस्ट को फेल कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि केंद्रीय गृह मंत्री दो राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करें, इससे पहले कि चीजें और अधिक शत्रुतापूर्ण हो जाएं।
गौरतलब है कि असम के वन कर्मियों ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मुकरु इलाके में एक ट्रक को रोका था, जो कथित रूप से अवैध लकड़ियां लेकर जा रहा था। इसके बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें असम का एक वन कर्मी और मेघालय के पांच नागरिक शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





