भारत

कबाड़ का व्यापार करने वाले 'खान साहब' ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, 15 लाख का सोना लौटाया

jantaserishta.com
19 Feb 2026 5:57 PM IST
कबाड़ का व्यापार करने वाले खान साहब ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, 15 लाख का सोना लौटाया
x
10 तोला सोना.
फरीदाबाद: जहां एक तरफ चोरी और लूट की खबरें आम होती जा रही हैं, वहीं में एक कबाड़ व्यापारी ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है. कबाड़ कारोबारी हाजी अख्तर खान ने करीब 100 ग्राम सोने के गहने उस परिवार को लौटा दिए, जिससे उन्होंने अनजाने में कबाड़ के साथ यह सामान खरीद लिया था. इन गहनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है.
मामला पिछले साल जनवरी का है. सोना खोने वाले अशोक शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे. चोरी से बचने के लिए उन्होंने घर का सारा सोना एक डिब्बे में बंद कर बोरे में रख दिया था. दीपावली की सफाई के दौरान गलती से उसी बोरे को कबाड़ समझकर कबाड़ी को बेच दिया गया. परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस कबाड़ को वो बेच रहे हैं, उसमें करीब 10 तोले की ज्वेलरी रखी हुई है.
दिवाली पूजन के समय उन्हें सोने की याद आई. जब वो कबाड़ व्यापारी के पास पहुंचे और खोजबीन की, तब भी गहने नहीं मिले. निराश होकर वो घर लौट आए. करीब चार महीने बाद कबाड़ के गोदाम में कागज में लिपटा सोना मिला. हाजी अख्तर खान ने बिना देर किए इसे एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा के कार्यालय में पहुंचाया. एसीपी की मौजूदगी में गहने शर्मा परिवार को सौंप दिए गए.
हाजी अख्तर खान ने बताया कि सोना मिलने के बाद उन्होंने परिवार से चर्चा की और सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि यह गहने असली मालिक को ही लौटाए जाएंगे. एसीपी जितेश मल्होत्रा ने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story