भारत

खालिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब प्रधान को बम से उड़ाने की दी धमकी

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:50 PM IST
खालिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब प्रधान को बम से उड़ाने की दी धमकी
x
पटियाला। शिव सेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि कुछ खालिस्तानी आतंकवादी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सिंगला ने कहा कि ये खालिस्तानी बहुत ही घटिया हरकतों पर उतर आए हैं, इन्होंने मेरी फोटो लगाकर मेरी मौत नशे की ओवरडोज से होने की झूठी खबर फेसबुक पेज पर डाल दी। उस पर नकली पी.टी.सी. चैनल का लोगो भी लगा हुआ है। रोजाना व्हाट्सएप पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सिंगला ने बताया कि कल +35937900611 नंबर से 20 फोन आए। उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने उन्हें बहुत जल्द बम से उड़ाने की धमकी दी। इसी तरह तकरीबन सुबह 9 बजे +1(929) 4381677 नंबर से ग्रुप कॉल आई जिसमें सचिन आजाद और सुधीर सुरी के बेटे को एड किया हुआ था। उसने भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।
Next Story