भारत

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क हादसे में मौत

Shantanu Roy
5 July 2023 3:22 PM GMT
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क हादसे में मौत
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार है। ' खबर पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन ट्विटर पर उनकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है। हालांकि जनता से रिश्ता इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू सहित खालिस्तानी समर्थकों में भय का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत, और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को खतरा था कि अब उसका भी नंबर आने वाला है। विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश करता रहा है। 29 अप्रैल 2022 को उसी ने 'खालिस्तान स्थापना दिवस' मनाने का ऐलान किया था। इसके विरोध में पटियाला में एक संगठन ने खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, यह जानकारी सूत्रों से मिली है, जिसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि पन्नू की मौत की खबर अफवाह है। वह जल्द सामने आएगा। पन्नू पिछले कुछ समय से अंडरग्राउंड था। लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और UK में अवतार सिंह खांडा की मौत के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है।
पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव का रहने वाला था।​ जिसके बाद वह विदेश चला गया। वहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ​​​​​खालिस्तानी मंसूबों को पूरा करने में जुट गया। वह अमेरिका के अलावा इंग्लैंड और कनाडा में अपने संगठन के जरिए भारत विरोधी प्रोपेगंडा चलाता रहा। खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर वह पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ हुआ था। भारत की एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। हाल ही में उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद इसके लिए कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो भी जारी किया था। यह उसका धमकी भरा आखिरी वीडियो था। पन्नू UK बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा में रहने वाले KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी के संपर्क में था। वह पंजाब के गैंगस्टरों और युवाओं को अलग खालिस्तान देश के लिए लड़ने के लिए उकसा रहा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे आतंकवादी घोषित किया था।
Tagsखालिस्तानी आतंकीखालिस्तानी आतंकवादीगुरपतवंत सिंह पन्नू की मौतगुरपतवंत सिंह पन्नूगुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी आतंकीKhalistani terroristGurpatwant Singh Pannu deathGurpatwant Singh PannuGurpatwant Singh Pannu Khalistani terroristनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story