भारत

दीवार पर लिखा मिला 'खालिस्तान जिंदाबाद', मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 May 2022 2:38 PM IST
दीवार पर लिखा मिला खालिस्तान जिंदाबाद, मचा हड़कंप
x

फरीदकोट: पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की विधानसभा की दीवारों पर लिखने के बाद अब पंजाब में एक पार्क की दीवारों पर भी 'खालिस्तान जिंदादाबाद' लिखा हुआ देखा गया है। पंजाब पुलिस ने बताय कि फरीदकोट के बाजीगर बस्ती में एक पार्क की दीवार पर 'खालिस्तान जिंदादाबाद' पेंट किया गया है।

इस घटना पर फरीदकोट की एसएसपी ने कहा, ''हमारी टीम वहां मौके पर मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस (मामले) पर टीमें काम कर रही हैं और प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, नाका चेक पोस्ट भी लगाए गए हैं।''
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने धर्मशाला में राज्य की शीतकालीन विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में बुधवार को पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी थी।
व्यक्ति ने रविवार को कथित रूप से अलगाववादी समूह के झंडे वहां बांधे थे। इस कार्य की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की थी। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ठाकुर ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में मीडिया को पुलिस की सफलता के बारे में बताया। पुलिस ने सुबह पंजाब से हरवीर सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि सिंह ने खालिस्तानी झंडा लगाने और धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर की बाहरी दीवार पर अलगाववादी नारे लिखने की बात कबूल की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विधानसभा परिसर के मुख्य गेट नंबर एक की बाहरी तरफ ये झंडे लटके मिले जिन्हें अब प्रशासन ने हटा दिया है। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र अमूमन धर्मशाला में आयोजित होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story