भारत

विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
16 Dec 2021 6:56 AM IST
विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
x
बड़ी खबर

रांची: मैकलुस्कीगंज में विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार की देर शाम जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मायापुर में हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर को शुरू हो रहा है और उसके पहले सोमवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और अब VHP के खलारी प्रखंड रांची के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या ने BJP को सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने का रेडीमेड मौका दे दिया है. बुधवार को सुबह ही आजतक से बातचीत में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि झारखंड जंगल राज के तरफ बढ़ चुका है, लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हो चुका है. अब शाम को VHP प्रखंड अध्यक्ष की हत्या से और राजनीति गरमा चुकी है.
बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी का मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित लपरा में दुकान है. बुधवार की देर शाम वे अपनी दुकान को बंद कर अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मायापुर के पास उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा मुकेश सोनी को डकरा हॉस्पिटल भेजा गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब इस मुद्दे पर राजनीति काफी तेज हो गई है, सोरेन सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. बीजेपी की तरफ से इसे राज्य सरकार की विफलता बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story