भारत

खाकी वर्दी फिर शर्मसार: जिगरी दोस्त की बहन का रेप, कॉन्स्टेबल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jun 2021 9:54 AM IST
खाकी वर्दी फिर शर्मसार: जिगरी दोस्त की बहन का रेप, कॉन्स्टेबल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में तैनात है.

राजस्थान के सीकर जिले में खाकी वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है. सीकर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अपने ही जिगरी दोस्त की बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि भाई से दोस्ती के नाम पर घर आना-जाना कर पहले तो संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में तैनात है.

गिरफ्तार कॉन्स्टेबल संजय झुंझनू जिले का रहने वाला है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट में थी. संजय पर आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त की बहन के साथ शादी का झांसा देकर 6 साल तक संबंध बनाए और फिर वर्दी का रौब दिखाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा. मामले की शिकायत मिलने के बाद दादिया पुलिस थाने ने कार्रवाई करते हुए संजय को गिरफ्तार कर लिया.
मामले की जानकारी देते हुए सीकर ग्रामीण के एसआई राजेश आर्य ने बताया कि 26 मई 2021 को महिला ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई के दोस्त संजय ने शादी के नाम पर उससे लगातार 6 साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा. महिला की शिकायत पर दादिया पुलिस ने झुंझनू के हुकुमपुरा निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story