
x
Karauli करौली। राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में थाना सूरौठ पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे 20,000 रुपए के इनामी और शातिर अपराधी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर को तेलंगाना के सिकंदराबाद से दबोच लिया है। यह अपराधी लंबे समय से पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर (34) निवासी चंदोलपुरा भरतपुर, डकैत प्रेम सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। वह इतना शातिर है कि वर्ष 2011 में सूरौठ क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जमानत पर छूटा और तब से फरार हो गया। इसके बाद उसने लगातार भरतपुर के गढ़ी-बाजना, वैर और रुदावल क्षेत्रों में लूट और डकैती की योजना बनाने जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए हंसा गुर्जर ने राजस्थान छोड़ दिया और दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में जा छुपा। वहां वह अपनी पहचान और नाम-पता गलत बताकर सिकंदराबाद में फरारी काट रहा था। एसपी सोनवाल ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सूरौठ सोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम अपराधी का पीछा करते हुए हजारों किलोमीटर दूर सिकंदराबाद पहुंची, जहां घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया।
कुख्यात लुटेरे हंसा के खिलाफ भरतपुर, करौली और धौलपुर के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती, डकैती की योजना, एससी/एसटी एक्ट व गंभीर मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।यह पूरी कार्यवाही महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई और एसपी करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में हुई। सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल द्वारा किया गया। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Tagsकरौली पुलिसऑपरेशन शिकंजाहंसराज उर्फ हंसा गुर्जरफरार अपराधीगिरफ्तारीभरतपुरसिकंदराबादडकैतीलूटआर्म्स एक्टएससी/एसटी एक्टपुलिस टीमराजस्थानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





