
x
राज्यपाल मंगुभाई पटेल
भोपाल (आईएएनएस)| यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चंदेलों की प्राचीन नगरी खजुराहो में 49वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह महोत्सव 26 फरवरी तक चलेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल 20 फरवरी को 'खजुराहो नृत्य समारोह-2023' का शुभारंभ करेंगे। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा सहित सांसद विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे। समारोह में मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदान दिए जायेंगे और समारोह स्थल पर कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
संस्कृति विभाग उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के साथ पर्यटन विभाग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, वल्र्ड डांस एलायंस एवं छतरपुर जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से यह समारोह किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परि²श्य एवं कला-यात्रा की प्रदर्शनी कथकली पर एकाग्र-नेपथ्य, भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी आर्ट-मार्ट, भारत एवं पांच देशों के नृत्य कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं देशज ज्ञान एवं परम्परा का मेला-हुनर के साथ टेराकोटा और सिरेमिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी कार्यशाला-समष्टि जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे।
समारोह में इस बार भी भरत नाट्यम से लेकर कथक, कुचिपुड़ी तक तमाम नृत्य शैलियां भारत के सांस्कृतिक वैभव को प्रस्तुत करेंगी। देश-दुनिया के लोकप्रिय कलाकार नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। खजुराहो नृत्य समारोह पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरातन परंपरा का पालन करते हुए मंदिर प्रांगण की आभा बनेगा, जो भगवान की भक्ति और नृत्य का बेजोड़ संगम होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कला प्रेमी और पर्यटक खजुराहो में साहसिक गतिविधियों का आनंद भी उठाएंगे। पर्यटक क्षेत्र विशेष की संस्कृति, धरोहर, परंपराओं, रीति-रिवाजों और खान-पान से रूबरू हो सकेंगे। उत्सव में ग्लैंपिंग, विलेज टूर, वॉक विद पारधी, ई-बाइक टूर, सेग-वे टूर, वाटर एडवेंचर जैसी रोमांचक गतिविधियों का मजा लिया जा सकेगा। साथ ही पर्यटक स्थानीय संस्कृति, कला और स्थानीय बुंदेली व्यंजनों के स्वाद का भी लुत्फ उठाएंगे।
Tagsयूनेस्कोखजुराहो नृत्य महोत्सवरविवारखजुराहोUNESCOKhajuraho Dance FestivalSundayKhajurahoराज्यपाल मंगुभाई पटेलमंगुभाई पटेलGovernor Mangubhai PatelMangubhai Patel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





