भारत
कर्नाटक विधानसभा स्पीकर पद के लिए यू.टी. खादर ने किया नामांकन, जानें इनके बारे में...
jantaserishta.com
23 May 2023 2:09 PM IST

x
फाइल फोटो
बंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक यू.टी. खादर ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान के साथ पहुंचे खादर ने विधान सौधा में अपना नामांकन दाखिल किया।
वह कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले मुस्लिम समुदाय के पहले व्यक्ति होंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि वह दो साल के कार्यकाल के लिए तैयार हो गए हैं। आलाकमान ने उन्हें बाद में कैबिनेट में शामिल करने का आश्वासन दिया है। सदन 24 मई को अध्यक्ष का चुनाव करेगा और खादर को परंपरा के अनुसार सर्वसम्मति से चुने जाने की संभावना है।
सिद्दारमैया ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और शिवकुमार ने समर्थन किया। नामांकन पत्र विधानसभा सचिव विशालाक्षी को सौंपा गया। खादर 2013 में सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने राज्य विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में भी काम किया। सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए दिग्गज नेता आर.वी. देशपांडे, टी.बी. जयचंद्र और एच.के. पाटिल पार्टी की पसंद थे। हालांकि, सीनियर्स ने इस प्रपोजल को साफ मना कर दिया। देशपांडे ने यहां तक कहा कि वह इस पद के लायक नहीं हैं।
एआईसीसी सचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने व्यक्तिगत रूप से खादर से बात की और उनसे पार्टी के हित में पद संभालने का अनुरोध किया। बाद में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें मनाया। हालांकि खादर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ से आते हैं, उन्होंने कभी भी भड़काऊ बयान नहीं दिया और न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
सिद्दारमैया सरकार के तहत स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में राशन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए भी जाना जाता है।
Tagsकर्नाटक विधानसभा स्पीकर पदकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक सरकारKarnataka Assembly Speaker PostsKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





