भारत
सेक्स चेंज किया, डॉक्टरों ने सर्जरी कर 15 साल की लड़की को बनाया लड़का
jantaserishta.com
30 May 2023 10:04 AM IST

x
DEMO PIC
मरीज की भावनाएं, आंतरिक अंग और गुणसूत्र लड़कों की तरह थे, लेकिन शरीर लड़की का होने के चलते माता-पिता ने उसे एक लड़की के रूप में पाला।
लखनऊ (आईएएनएस)| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने हाल ही में सफल सेक्स-चेंज सर्जरी की है, इसमें 15 साल की एक 'लड़की' को 'लड़का' बनाया गया है। सर्जिकल टीम का नेतृत्व करने वाले यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विश्वजीत सिंह ने कहा, मरीज बचपन से ही एक लड़की के रूप में रह रहा था, क्योंकि उसके माता-पिता लिंग की अस्पष्टता को नहीं समझ सकते थे। मरीज की भावनाएं, आंतरिक अंग और गुणसूत्र लड़कों की तरह थे, लेकिन शरीर लड़की का होने के चलते माता-पिता ने उसे एक लड़की के रूप में पाला।
बच्चे ने सेक्स चेंज सर्जरी के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण पास किया। जब मरीज ने दो महीने पहले डॉक्टरों से संपर्क किया, तो उन्होंने पहले उसे मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा, जिसे उसने पास कर लिया। आनुवंशिक मूल्यांकन भी वह सफल रहा।
15 वर्षीय मरीज ने अपने माता-पिता से से कहा, मुझे डॉक्टर के पास ले चलो, मैं एक लड़का हूं और लड़के के रूप में ही जीना चाहता हूं। डॉक्टरों ने मरीज के जननांगों को पुन: व्यवस्थित करने के लिए दो प्रक्रियाएं कीं। सिंह ने कहा, ऑपरेशन सफल होने के बाद, मरीज ने लड़कों वाला हेयर स्टाइल लिया और इस बदलाव ने उसके आत्मविश्वास को बढ़ाया। डॉक्टरों ने कहा, हमने सर्जरी करने से पहले चिकित्सकीय और कानूनी रूप से आवश्यक सभी प्रक्रियाओं का पालन किया। मरीज को अब यूरिन मार्ग के लिए एक और प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है।
Tagsकिंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटीकेजीएमयूडॉक्टरसर्जरीKing George's Medical UniversityKGMUDoctorSurgery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





