भारत

KG 2 की छात्रा के साथ दरिंदगी, ट्यूशन पढ़ाने वाली के भाई ने किया रेप, उसके बाद..

jantaserishta.com
28 Sept 2021 5:04 PM IST
KG 2 की छात्रा के साथ दरिंदगी, ट्यूशन पढ़ाने वाली के भाई ने किया रेप, उसके बाद..
x

DEMO PIC

भोपाल: केजी की एक बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के भाई ने रेप किया। घटना भोपाल के बिलिखरिया क्षेत्र की है। जिस वक्त यह घटना हुई, ट्यूशन टीचर कहीं बाहर गई हुई थी और उसका भाई घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जाता है कि आरोपी पोर्न देखने का लती है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में अंकित मालवीय अपनी छोटी बहन के साथ रहता है। 12वीं करने के बाद उसने डीसीएम कोर्स किया है। उसके पिता गुजरात में कारपेंटर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ वहीं रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी भी वहीं गई हुई है। भोपाल में अंकित व उसकी छोटी बहन रहते हैं। छोटी बहन आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। वह भी 12वीं के बाद पीजीसीए कर रही है। बिलखिरिया पुलिस थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि अंकित की बहन रविवार को अपनी सहेली के यहां गई थी। उसने अंकित से बोला था कि बच्चों के आने पर उन्हें ट्यूशन पढ़ा दे।
ट्यूशन के लिए शाम को तीन बच्चे आए थे। दो बच्चे तो ट्यूशन पढ़कर चले गए लेकिन केजी की बच्ची को उसने चॉकलेट देकर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बच्ची शाम को जब ट्यूशन से घर पहुंची तो मां ने उससे पूछा कि आज क्या पढ़ा? इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। रविवार रात को ही बच्ची की मां ने थाने में घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद आरोपी अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story