भारत
पीएम मोदी से मिलने के बाद बोले केशव प्रसाद मौर्य, यूपी में जीतेंगे सभी 80 लोकसभा सीटें
jantaserishta.com
3 April 2023 1:11 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद राज्य की सभी लोक सभा सीटें जीतने का दावा किया है। उत्तर प्रदेश में 80 लोक सभा सीटें हैं। संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद, उनसे हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय और 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज उन्होंने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पूरा माहौल भाजपामय है, पार्टी बहुत मजबूत है और इसे और ज्यादा मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में नगर निकाय और 2024 में लोक सभा चुनाव में फिर से कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में से सभी 80 सीटों पर जीतने जा रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
Tagsउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यकेशव प्रसाद मौर्यपीएम मोदीलोकसभा चुनावDeputy Chief Minister Keshav Prasad MauryaKeshav Prasad MauryaPM ModiLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





