भारत
पासपोर्ट फाड़ा...महिला ने छलांग लगाई...जानें हैरान करने वाला मामला
jantaserishta.com
25 March 2023 1:33 PM IST

x
युवक को उसे प्रताड़ित करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)। अपनी रूसी महिला मित्र के साथ कतर से यहां पहुंचे केरल के 29 वर्षीय युवक को उसे प्रताड़ित करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोझिकोड के कुराचुंडू पुलिस थाने से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कतर में काम करने वाला पेशे से इंजीनियर अघिल नाम का युवक पिछले सप्ताह अपनी महिला मित्र के साथ कुराचुंदू के पास अपने घर आया था।
अधिकारी ने कहा, दोनों के बीच मतभेद हो गए और महिला ने कुछ दिन पहले घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और घायल हो गई। अब वह कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही है।
अधिकारी ने कहा, युवक के घर से गांजे का एक पैकेट बरामद किया गया है और पुलिस की जांच जारी है।
इस बीच, यह भी पता चला है कि अघिल ने अपने दोस्त का पासपोर्ट फाड़ दिया था।
रूसी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने रूसी महिला को उसके देश वापस भेजने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जहां से वह अघिल के साथ केरल पहुंचने से पहले कतर गई थी।
पुलिस एक वातार्कार की मदद से महिला से बातचीत कर रही है और चार्जशीट तैयार कर रही है।
इस बीच, केरल राज्य महिला आयोग ने भी कुराचुंदू पुलिस स्टेशन से रिपोर्ट मांगी है।
Tagsरूसी महिला मित्रकेरलकेरल न्यूज़केरल पुलिसप्रताड़ितrussian female friendkeralakerala newskerala policeharassed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





