भारत

महिला ने दी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, फिर...

jantaserishta.com
6 Feb 2023 4:41 PM IST
महिला ने दी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, फिर...
x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने केरल की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान भरने में देरी को लेकर अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना हाल ही में सामने आई। अदालत ने महिला को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड की रहने वाली 31 वर्षीय मानसी सतीबैनु के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 3 फरवरी को हुई। आरोपी महिला को बेंगलुरु से कोलकाता की यात्रा करनी थी। उसने 6ई445 इंडिगो फ्लाइट का टिकट बुक किया था और यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंची।
एयरपोर्ट के गेट नंबर छह के पास चेकिंग के दौरान उसकी कुछ अधिकारियों से कहासुनी हो गई। उसने धमकी दी कि अगर उसे तुरंत अंदर नहीं जाने दिया गया तो वह एयरपोर्ट को बम विस्फोट से उड़ा देगी।
आरोपी महिला ने शोर मचाते हुए कहा कि हवाईअड्डे पर बम लगाया गया है और यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए वापस लौटना होगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
सीआईएसएफ के एक अधिकारी संदीप सिंह ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 505, 323 और 353 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story