भारत
अदालत नहीं आने पर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
10 Feb 2023 2:09 PM IST

x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं होने और विदेश में शरण लेने के मामले में केरल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी महिला की पहचान केरल के पय्यानूर जिले के पनाचेरी इलाके में रहने वाली सुजाता के रूप में हुई है। वह दक्षिण कन्नड़ जिले के विटला पुलिस थाने में अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में वांछित थी।
पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ 2013 में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन, वह पांच साल तक किसी भी अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हुई और विदेश चली गई।
आरोपी महिला 8 फरवरी की तड़के केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। आव्रजन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इस संबंध में कर्नाटक पुलिस को जानकारी दी।
विटला थाने की पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।
Tagsकर्नाटक पुलिसकर्नाटककर्नाटक न्यूज़अदालतमहिला गिरफ्तारKarnataka PoliceKarnatakaKarnataka NewsCourtWomen Arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





