भारत
ट्रेन अग्निकांड: SIT ने आरोपी शाहरुख सैफी से की पूछताछ, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
8 April 2023 12:36 PM IST

x
तिरुवनंतपुरम आईएएनएस)| केरल ट्रेन में लगी आग के मामले में राज्य पुलिस का विशेष जांच दल आरोपी शाहरुख सैफी से पूछताछ कर रहा है, हालांकि अभी कुछ खास प्रगति नहीं हुई है। गौरतलब है कि दो अप्रैल को दिल्ली निवासी सैफी ने अपने सहयात्रियों को कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में आग के हवाले कर दिया था।
जांच दल का नेतृत्व एडीजीपी-एमआर अजित कुमार कर रहे हैं। कोझिकोड में 11 दिनों की पुलिस हिरासत मिलने के बाद शुक्रवार शाम से आरोपी से पूछताछ चल रही है।
भले ही सैफी ने अपराध स्वीकार कर लिया हो, लेकिन उसके कृत्य के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है।
इसके साथ ही, दिल्ली में केरल पुलिस की एक टीम उसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है, क्योंकि उसके माता-पिता ने 31 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
सूत्रों के मुताबिक वह दो अप्रैल को शोरनूर रेलवे स्टेशन पर उतरा था।
शुक्रवार को, जांच दल शोरनूर पहुंचा और इलाके के कुछ पेट्रोल पंपों पर पूछताछ की। समझा जाता है कि सैफी ने दो कैन में पेट्रोल खरीदा और रविवार रात कन्नूर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया।
ट्रेन जब कोझिकोड से कन्नूर जा रही थी, तब सैफी ने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
चलती ट्रेन से कूदने के बाद दो वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए।
केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार तड़के महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रत्नागिरी से सैफी को हिरासत में लिया।
इसके बाद उसे केरल पुलिस को सौंप दिया गया, जो अगली सुबह उसे कोझिकोड ले आई और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिन के बाद शुक्रवार को उसे पहले न्यायिक हिरासत और फिर 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Tagsकेरल ट्रेन अग्निकांडकेरल एसआईटीकेरलकेरल न्यूज़केरल पुलिसशाहरुख सैफीKerala train fireKerala SITKeralaKerala newsKerala policeShahrukh Saifi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





