भारत
केरल ट्रेन अग्निकांड: संदिग्ध के घर छानबीन करने दिल्ली के शाहीन बाग पहुंची केरल पुलिस
jantaserishta.com
5 April 2023 1:21 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केरल ट्रेन अग्निकांड के मुख्य संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी के घर की तलाशी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम बुधवार को दिल्ली के शाहीन बाग पहुंची। सैफी को मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था। उसके चेहरे और सिर पर चोटें थीं। वो रत्नागिरी के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था।
केरल पुलिस की एक टीम रत्नागिरी में आगे की जांच कर रही है। इस हमले में आग से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदने से एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई।
अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार (2 अप्रैल) रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुए अग्निकांड में 9 अन्य यात्री झुलस गए। जब ट्रेन कोझिकोड और कन्नूर खंड के बीच कोरापुझा पुल को पार करने वाली थी, तब सैफी ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।
Tagsकेरल ट्रेन अग्निकांडट्रेन अग्निकांडशाहीन बागकेरल पुलिसkerala train firetrain fireshaheen baghkerala police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





