भारत
केरल ने मध्य पूर्व से चार्टर उड़ानों के लिए पीएम की मंजूरी मांगी
jantaserishta.com
30 March 2023 4:53 PM IST

x
DEMO PIC
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल सरकार ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मध्य पूर्व से बुक की गई चार्टर्ड फ्लाइटों के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंजूरी मांगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि एयरलाइनों को उचित किराया सुनिश्चित करने के लिए कई अभ्यावेदन (रिप्रेजेंटेशन) के बावजूद कुछ भी नहीं हुआ है और किराए बहुत अधिक है।
पिछले दो महीनों में, एयरलाइनों ने अपने किराए में तीन गुना से अधिक वृद्धि की है, जिससे लोगों को विशेष रूप से अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में विशु और रमजान के त्योहारी सीजन के दौरान मुश्किल हो रही है।
सीएम विजयन ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने मध्य पूर्व से चार्टर उड़ानें बुक की हैं। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री से आवश्यक अनुमोदन के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मामले को उठाने का अनुरोध किया ताकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से उड़ानें शुरू हो सकें।
Tagsकेरल सरकारकेरलकेरल न्यूज़चार्टर उड़ानपीएमपीएम मोदीGovernment of KeralaKeralaKerala NewsCharter FlightPMPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





