भारत
बदली भारतीय नर्स की किस्मत! 45 करोड़ का अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ जीता
jantaserishta.com
4 Jun 2023 3:44 PM IST

x
DEMO PIC
एक हिस्सा अपने परिवार के साथ साझा करेंगी और शेष राशि अपने बच्चों की शिक्षा और कुछ दान करेंगी।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| अबू धाबी में काम करने वाली केरल की एक नर्स ने करीब 45 करोड़ रुपये (दो करोड़ यूएई दिरहम) का बिग टिकट ड्रॉ जीता है। रिपोर्ट के अनुसार, लवलमोल अचमा ने शनिवार को बिग टिकट ड्रॉ जीता। वह अपने परिवार के साथ पिछले 21 सालों से अबू धाबी में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बिग टिकट लेते थे।
मलयाली नर्स ने कहा कि वह प्राइज मनी (पुरस्कार राशि) का एक हिस्सा अपने परिवार के साथ साझा करेंगी और शेष राशि अपने बच्चों की शिक्षा और कुछ दान करेंगी। चार अन्य केरलवासियों ने भी शनिवार को आयोजित अन्य ड्रॉ जीते हैं। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पिछले पांच दशकों से बड़ी संख्या में प्रवासी केरलवासियों का घर है।
Tagsकेरलकेरल न्यूज़केरल नर्सनर्सअबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ जीता45 करोड़keralakerala newskerala nursenurseabu dhabi won the big ticket draw45 crores
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





