भारत

केरल: मंत्री ने कैबिनेट में जल्द फेरबदल की खबरें की खारिज

jantaserishta.com
17 Sept 2023 4:29 PM IST
केरल: मंत्री ने कैबिनेट में जल्द फेरबदल की खबरें की खारिज
x
तिरुवनंतपुरम: केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने राज्य में कैबिनेट फेरबदल की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की बैठक में कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा नहीं की गई।
मंत्री ने रविवार को यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ''कैबिनेट फेरबदल की चर्चा अब व्यर्थ है। मुझे नहीं लगता कि एलडीएफ अपनी अगली बैठक में भी इस मामले पर विचार करेगा। एलडीएफ दो महीने बाद कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा कर सकता है। कैबिनेट फेरबदल पर मीडिया ने मनगढ़ंत खबरें बनाईं।''
मंत्री पद से हटाए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर राजू ने कहा, ''यदि एलडीएफ ने सहयोगियों के बीच 2.5-2.5 साल के लिए मंत्री पद साझा करने की शर्त रखी है, तो इसका पालन किया जाना चाहिए।'' मंत्री ने यह भी कहा कि एलडीएफ के पास मोर्चे के कामकाज को प्रभावित किए बिना कैबिनेट फेरबदल पर निर्णय लेने की उचित प्रणाली है।
गौरतलब है कि सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) में इस बात पर सहमति बनी थी कि पिनाराई विजयन कैबिनेट में दो मंत्रियों -- एंटनी राजू और अहमद देवरकोइल को ढाई साल के कार्यकाल के बाद बदल दिया जाएगा। संभावित प्रतिस्थापन केबी गणेश कुमार और कदनप्पल्ली रामचंद्रन हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story