भारत

VIDEO: एक्ट्रेस से बदसलूकी करने वाला लॉ स्टूडेंट सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला...

jantaserishta.com
20 Jan 2023 4:08 PM IST
VIDEO: एक्ट्रेस से बदसलूकी करने वाला लॉ स्टूडेंट सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला...
x
हरकत पर मंच पर एक पदाधिकारी ने उनसे सॉरी कहा, लेकिन से छात्र ने फिर से अभिनेत्री से हाथ मिलाना चाहा, पर उसने इनकार कर दिया।
कोच्चि (आईएएनएस)| एनार्कुलम लॉ कॉलेज के एक छात्र को अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉ स्टूडेंट ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली के साथ उस समय दुर्व्यवहार किया था, जब वह अपनी आगमी फिल्म के प्रचार के लिए कैंपस पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते के शुरुआत में कॉलेज परिसर में फिल्म 'थंकम' के प्रचार के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान द्वितीय वर्ष के छात्र विष्णु अचानक मंच पर पहुंचे और वहां पर बैठीं अभिनेत्री अपर्णा को एक फूल दिया। इस दौरान छात्र ने अभिनेत्री को जबरदस्ती उठाने से पहले हाथ मिलाया था और तस्वीर के लिए उनके कंधे पर हाथ रखा। छात्र की इस हरकत पर मंच पर एक पदाधिकारी ने उनसे सॉरी कहा, लेकिन से छात्र ने फिर से अभिनेत्री से हाथ मिलाना चाहा, पर उसने इनकार कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा गया है कि अभिनेत्री छात्र से दूर जाने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद, एनार्कुलम लॉ कॉलेज यूूनियन ने छात्र के व्यवहार के लिए माफी मांगी लेकिन जब मामला तूल पकड़ता गया तो छात्र को शुक्रवार को एक हफ्ते के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story