भारत

केरल हाईकोर्ट से बड़ी खबर, बच्चों के सांस्कृतिक नृत्य पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी

jantaserishta.com
18 May 2023 1:44 PM IST
केरल हाईकोर्ट से बड़ी खबर, बच्चों के सांस्कृतिक नृत्य पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी
x
कोच्चि (आईएएनएस)| केरल हाईकोर्ट सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा, जिसमें बच्चों द्वारा राज्य के उत्तरी मालाबार जिले में प्रचलित पारंपरिक नृत्य 'थे चामुंडी थेय्यम' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
'थेय्यम' उत्तरी केरल में एक धार्मिक परंपरा है और चामुंडी थेय्यम इसके रूपों में से एक है। एक एनजीओ धीशा फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि इस नृत्य का बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। न्यायालय की एक खंडपीठ ने पहले ही याचिकाकर्ता को मालाबार देवासम बोर्ड और उस मंदिर के न्यासियों को पक्षकार बनाने के लिए कहा है, जिसके तहत नृत्य प्रदर्शन किया जाता है।
जनहित याचिका में कहा गया है कि उक्त प्रथागत नृत्य में प्रदर्शन करने के लिए चुने गए बच्चे एक पिछड़े समुदाय से होते हैं और यह सामंती व्यवस्था की झलक लगता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story