भारत
भाई से ही 7 महीने की प्रेग्नेंट, हाईकोर्ट ने 15 साल की लड़की को गर्भपात की अनुमति दी, अब...
jantaserishta.com
27 May 2023 12:46 PM IST

x
फाइल फोटो
वकील ने एकल पीठ के आदेश को रद्द करने के लिए उसी अदालत की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया है।
कोच्चि (आईएएनएस)| केरल हाईकोर्ट ने 15 साल की लड़की को गर्भपात की अनुमति दे दी। वह अपने भाई से ही 7 महीने की प्रेग्नेंट है। अनुमति देने के कुछ दिन बाद एक वकील ने एकल पीठ के आदेश को रद्द करने के लिए उसी अदालत की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. वी. भट्टी और न्यायमूर्ति बसंत बालाजी की खंडपीठ ने वकील कुलथूर जयसिंह (याचिकाकर्ता) को इस मामले में प्रतिवादियों में से एक के रूप में खुद को पक्षकार बनाने के लिए उसी एकल-न्यायाधीश से संपर्क करने की अनुमति दी।
याचिका में कहा गया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा ईश्वर का उपहार है, जिसे सिर्फ इसलिए न्यायिक आदेश द्वारा समाप्त नहीं किया जा सकता, कि पीड़ित लड़की के परिवार को सामाजिक और मानसिक कलंक से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि एकल-न्यायाधीश ने ये फैसला इस आधार पर लिया कि गर्भावस्था उसके भाई के कारण हुई है। वकील ने दलील में कहा, विद्वान एकल-न्यायाधीश को यह पता लगाना चाहिए था कि यदि बच्चे को गुप्त तरीके से दो और महीनों के लिए गर्भ में रखा जाता है, तो बच्चे के जीवन और कथित सामाजिक और चिकित्सकीय जटिलताओं को सुलझाया जा सकता है और पितृत्व को चिकित्सकीय रूप से साबित किया जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि मेडिकल रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि प्रसव के समय बच्चे का जीवन खतरे में होगा या यदि गर्भावस्था जारी रहती है तो मां को चिकित्सकीय समस्याएं होंगी।
याचिकाकर्ता ने कहा, अदालत का अंतरिम आदेश आम आदमी की अंतरात्मा के खिलाफ है और दिल तोड़ने वाली भावना हो सकती है। मामले की सुनवाई अब सोमवार को एकल न्यायाधीश की पीठ करेगी।
Tagsकेरल हाईकोर्टकेरलकेरल न्यूज़गर्भवती लड़कीएमटीपीहाईकोर्टkerala high courtkeralakerala newspregnant girlmtphigh court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





