भारत

लड़की ने इनरवियर में छिपाया करोड़ों का सोना, एयरपोर्ट के बाहर पकड़ाई

jantaserishta.com
26 Dec 2022 11:42 AM IST
लड़की ने इनरवियर में छिपाया करोड़ों का सोना, एयरपोर्ट के बाहर पकड़ाई
x
तीन पैकेट में एक करोड़ रुपये मूल्य का 1,884 ग्राम सोना छुपा कर रखा गया था।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल में कोझिकोड हवाईअड्डे के बाहर 19 साल की एक लड़की को तब हिरासत में ले लिया गया जब पता चला कि वह अपने इनरवियर में छिपाकर एक करोड़ रुपये का सोना ले जा रही है। एक गुप्त सूचना के आधार पर, मलप्पुरम के पुलिस आधिकारी सुचित दास और उनकी टीम ने रविवार देर रात हवाईअड्डे पर सफलतापूर्वक सीमा शुल्क निकासी के बाद लड़की को हिरासत में ले लिया।
बाद में जांच के दौरान उसके अंडरगारमेंट से जुड़े तीन पैकेट में एक करोड़ रुपये मूल्य का 1,884 ग्राम सोना छुपा कर रखा गया था।
कासरगोड की रहने वाली लड़की शाहला दुबई से कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी।
कस्टम जांच के बाद लड़की को एयरपोर्ट के बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story