भारत

महिला डॉक्टर मर्डर मामला, डॉक्टरों ने किया ये खुलासा

jantaserishta.com
14 May 2023 6:07 PM IST
महिला डॉक्टर मर्डर  मामला, डॉक्टरों ने किया ये खुलासा
x
जानें हैरान करने वाला मामला.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा है कि केरल की महिला डॉक्टर डॉ. वंदना दास की हत्या करने वाले शख्स को कोई मानसिक परेशानी नहीं है। आरोपी संदीप को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए पुलिस लाई थी। डॉक्टरों ने संदीप का मेडिकल परीक्षण किया, रिपोर्ट में सामने आया कि उसे कोई मानसिक परेशानी नहीं है। अगर संदीप की जांच में कोई मानसिक परेशानी सामने आती तो उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखा जाता।
डॉक्टरों के मुताबिक संदीप ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से वह भड़क गया था, इसलिए वो थोड़ी देर के लिए अपना आपा खो बैठा। जेल अधीक्षक के मुताबिक, संदीप ने अधिकारियों से कहा है कि वह इस डर से भड़क गया था कि डॉक्टर और पुलिसकर्मी उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधीक्षक ने यह भी कहा कि आरोपी संदीप ने कबूल किया है कि उसका मुख्य टारगेट अस्पताल में मौजूद पुरुष डॉक्टर था।
संदीप तिरुवनंतपुरम के पूजापुरा केंद्रीय जेल में उच्च सुरक्षा सेल में जेल में बंद है। वह केरल के कोल्लम जिले के कोट्टाराकरा में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। संदीप को 10 मई को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। इस दौरान संदीप ने महिला डॉक्टर वंदना दास पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल महिला डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। डॉक्टर की मौत से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। हत्या से आक्रोशित डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, छात्रों और हाउस सर्जनों ने भी राज्य भर में हुए आंदोलन में भाग लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story