भारत
केरल चुनाव 2026: धर्मदाम सीट से फिर चुनावी मैदान में उतरे पिनाराई विजयन, किया नामांकन
jantaserishta.com
19 March 2026 1:39 PM IST

x
कन्नूर: आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कन्नूर जिले की धर्मदाम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
मुख्यमंत्री विजयन ने गुरुवार सुबह 11 बजे थलस्सेरी उप-पंजीयक कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए। खास बात यह है कि उन्होंने 19 मार्च का दिन चुना, जिसे 'ईएमएस डे' के रूप में मनाया जाता है। यह तीसरी बार है जब पिनराई विजयन धर्मदाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे लगातार यहां से जीत हासिल करते रहे हैं।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 2016 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने 2021 में 50,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 'ईएमएस डे' दरअसल ईएमएस नंबूदरीपाद की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म 13 जून 1909 को हुआ था और उनका निधन 19 मार्च 1998 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। वे केरल के पहले मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 1957-1959 और 1967-1969 के बीच राज्य का नेतृत्व किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी एक पोस्ट किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि कॉमरेड ईएमएस एक क्रांतिकारी नेता थे, जिनकी सोच ने आधुनिक केरल की नींव रखी। उन्होंने उन्हें एक महान नेता, विचारक और प्रशासक बताते हुए कहा कि उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि ईएमएस की यादें आज भी आंदोलन को मजबूत करने और हर चुनौती के खिलाफ लोगों की लड़ाई को दिशा देने में मार्गदर्शन करती हैं। बता दें कि धर्मदाम केरल के कन्नूर जिले में एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जो मुख्य रूप से सीपीआई (एम) का गढ़ मानी जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





