भारत

वह नहीं माना...! नशे में धुत व्यक्ति पुलिस स्टेशन से भागा, ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, फिर...

jantaserishta.com
10 April 2023 5:40 PM IST
वह नहीं माना...! नशे में धुत व्यक्ति पुलिस स्टेशन से भागा, ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, फिर...
x
DEMO PIC 
अजीबो-गरीब घटना.
कोच्चि (आईएएनएस)| केरल के त्रिशूर जिले के चलाकुडी शहर में एक अजीबो-गरीब घटना में सोमवार को एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन से भागकर बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति एक सड़क पर नशे में धुत मिला था। उसे थाने लाया गया जहां से वह भाग गया।
पुलिस से बचने के लिए वह बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
पुलिस उससे नीचे उतरने के लिए कहती रही। उसे बताया कि यह खतरनाक है। लेकिन वह नहीं माना।
इसी दौरान वह एक तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से नीचे गिर गया।
उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उसे करंट के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गिरने की वजह से उसके सिर में चोट आई है। उसे बाद में त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे निगरानी में रखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story