भारत

जब शराब के नशे में आरोपी ने काट लिया पुलिस अफसर का कान, फिर...

jantaserishta.com
4 Feb 2023 11:04 AM IST
जब शराब के नशे में आरोपी ने काट लिया पुलिस अफसर का कान, फिर...
x

DEMO PIC 

यातायात प्रभावित हो गया।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारा नशे में धुत एक व्यक्ति को शुक्रवार तड़के पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया, इस दौरान व्यक्ति ने गुस्से में एक पुलिसकर्मी का दाहिना कान काट लिया। शुक्रवार को कासरगोड में दोपहिया वाहन दुर्घटना में शामिल नशे में धुत स्टेनी रॉड्रिक्स ने दुर्घटना स्थल पर हंगामा कर दिया, जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रोड्रिक्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने का फैसला किया।
थाने ले जाते समय उसने गुस्से में सब इंस्पेक्टर विष्णुनाथ का दाहिना कान काट लिया। जिसके बाद विष्णुनाथ को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और प्रारंभिक प्राथमिक उपचार के बाद एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रॉड्रिक्स पर शराब पीकर उपद्रव करने के कुछ मामले दर्ज हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story