भारत
राज्यपाल के खिलाफ लगाया अपमानजनक बैनर, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
16 Nov 2022 3:13 PM IST

x
फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाला एसएफआई का एक बैनर सरकारी संस्कृत कॉलेज में लगाया गया।
बैनर पर मलयालम में लिखी गई टिप्पणी का अर्थ था- राजभवन राज्यपाल के पिता की संपत्ति नहीं है।
जब राज्यपाल के कार्यालय को इसके बारे में पता चला, तो नाराजगी व्यक्त की गई, जिसके बाद केरल विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों और कॉलेज के प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप किया और बैनर को हटवा दिया।
मंगलवार को माकपा ने केरल में विश्वविद्यालयों के भगवाकरण शुरू करने के कथित प्रयास के विरोध में राजभवन का घेराव किया।
अपमानजनक बैनर को इस विरोध का हिस्सा माना जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





