भारत

ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने पर नारियल के पेड़ से कूदने की दी धमकी

jantaserishta.com
7 Oct 2022 1:57 PM IST
ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने पर नारियल के पेड़ से कूदने की दी धमकी
x

DEMO PIC 

फिर...
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के राजधानी शहर के बाहरी इलाके में स्थित पल्लियोडु गांव में पेशे से ठेकेदार एक व्यक्ति नारियल के पेड़ के ऊपर बैठ गया और बकाया न मिलने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार ने एक मकान बनाया था, लेकिन मालिक पैसे देने से इनकार कर रहा है। सुरेश का कहना है कि उसे घर के मालिक से 4.80 लाख रुपये का बकाया लेना है। इसके लिए उसने तमाम कोशिश की, लेकिन सब बेकार गई।
पुलिस और फायर फोर्स के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उसे पेड़ से कूदने के लिए मना रहे हैं और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की बात कह रहे है।
लेकिन सुरेश का कहना है कि उसके बैंक खाते में पैसा जमा होने के बाद ही वह नीचे आएगा। जब तक उसके मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर का एसएमएस अलर्ट नहीं आता, तब तक वह पेड़ से नीचे नहीं आएगा।
सुरेश का कहना है कि पुलिस भी इस मामले में उसकी मदद नहीं कर रही है, इसलिए उसने यह कदम उठाया।
खबर फैलते ही, कई टीवी न्यूज चैनल भी मौैके पर पहुंच गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story