भारत
यूट्यूब चैनलों पर अपमानजनक और भड़काऊ कंटेंट रोकने के लिए नए कानून पर विचार
jantaserishta.com
10 Aug 2023 1:44 PM IST

x
तिरुवनंतपुरम: यूट्यूब चैनलों पर अपमानजनक और भड़काऊ सामग्री को अवरुद्ध करने के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी काे नियुक्त करने की घोषणा करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि चूंकि यह एक गंभीर मुद्दा है, नए कानून के जरिए इस पर कैसे लगाम लगाई जा सकती है, यह देखना जरूरी है। विजयन ने यह बात सदन में ट्रेजरी बेंच के विधायक पी. वी. अनवर द्वारा उठाए गए सवाल पर कही।विजयन ने कहा, "राज्य आईटी सचिव नोडल अधिकारी हैं, जिन्हें यूट्यूब की सामग्री के बारे में शिकायतों की जांच के लिए नियुक्त किया गया है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "न्यायालय के निर्देशों के आधार पर नोडल अधिकारी संबंधित अधिकारी को ऐसी सामग्री को ब्लॉक करने की सिफारिश भी कर सकते हैं।" हाल ही में, केरल में यूट्यूब चैनलों में भारी उछाल आया है, जो कई विषयों पर सामग्री प्रसारित करते हैं और कभी-कभी तो स्थिति बदतर भी हो गई है।अनवर का यहां के एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल प्रस्तोता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है।
Tagsयूट्यूब चैनलकानूनयूट्यूब चैनल कानूनकेरलकेरल न्यूज़youtube channellawyoutube channel lawkeralakerala news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





