भारत

हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए केरल के सीएम ने PM मोदी को लिखा पत्र

jantaserishta.com
21 April 2023 3:30 PM IST
हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए केरल के सीएम ने PM मोदी को लिखा पत्र
x
तिरुवनंतपुरम् (आईएएनएस)| केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए उनके हस्तक्षेप और मार्गदर्शन की मांग की। विजयन ने कहा, केरल के काफी लोग सूडान में काम कर रहे हैं। केरल सरकार के पास फोन कॉल आ रहे हैं जिनमें बताया जा रहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से बहुत से लोगों को पीने का पानी, बिजली, भोजन और दवाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हमें यह भी बताया गया है कि केरल के कई लोग सूडान के सुदूर इलाकों में फंसे हुए हैं और उन्हें स्वदेश वापस लाने की जरूरत है।
पत्र में कहा गया है, इस संदर्भ में मैं आपके हस्तक्षेप और संबंधित लोगों को मार्गदर्शन का अनुरोध करता हूं ताकि सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
उल्लेखनीय है कि सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच खार्तूम और अन्य शहरों में शनिवार को हिंसक झड़पें शुरू हुईं। दोनों पक्षों ने संघर्ष शुरू करने का आरोप एक-दूसरे पर लगाया है।
प्रधानमंत्री ने सूडान से भारतीयों की स्वदेश वापसी के मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को दिल्ली में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story