भारत

कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की मौत

jantaserishta.com
2 Feb 2023 1:04 PM IST
कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की मौत
x
मचा कोहराम.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के कन्नूर जिले में गुरुवार को एक कार में अचानक आग लगने से एक गर्भवती महिला और उसके पति की मौत हो गई। दंपति, चार अन्य लोगों के साथ एक अस्पताल जा रहे थे, तभी सुबह करीब 10.40 बजे कन्नूर फायर स्टेशन के पास गाड़ी में अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आगे की सीटों पर बैठे दंपत्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे चार अन्य लोग भाग निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगे बैठे दो लोग दरवाजा नहीं खोल पाए, जबकि पीछे बैठा एक बच्चा और तीन अन्य भागने में सफल रहे।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रिशा और उसके पति प्रीजीत के रूप में हुई है। वे नियमित जांच के लिए स्थानीय अस्पताल जा रहे थे।
कन्नूर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लगा पाएंगे। कोई भी मौका नहीं छोड़ा जाएगा और जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story