भारत
नाव हादसा: फरार मालिक गिरफ्तार, डूबने से 22 लोगों की मौत
jantaserishta.com
8 May 2023 11:38 PM IST

x
पुलिस टीम ने उसकी कार को रोका और उसे, उसके भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया।
कोच्चि (आईएएनएस)| मलप्पुरम जिले के तनूर में नाव हादसे के एक दिन बाद सोमवार को केरल पुलिस ने कोझिकोड से दुर्घटनाग्रस्त नाव अटलांटिक के मालिक नासर को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई, जब नाव 40 से अधिक यात्रियों को लेकर जेटी की ओर आ रही थी। नाव के डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद नासर फरार हो गया था और सोमवार को पुलिस टीम ने उसकी कार को रोका और उसे, उसके भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले दिन में तनूर पहुंचे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने न्यायिक जांच की घोषणा की और जांच करने के लिए एक विशेष टीम के गठन की बात कही। इस बीच अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि नाव के पास उचित पंजीकरण दस्तावेज और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था। नाव पलटने के तुरंत बाद नाव का चालक और उसका सहायक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





