केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन पर लगा बड़ा आरोप, विधानसभा चुनाव के दौरान साथी पार्टी के नेता को पैसा पहुंचाया

केरल में कुछ ही महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को लेफ्ट गठबंधन यानी एलडीएफ की तरफ से करारी शिकस्त मिली। पार्टी का कोई भी कद्दावर उम्मीदवार जीत नहीं दर्ज कर सका। फिर चाहे वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के. सुरेंद्रन रहे हों या मेट्रोमैन ई श्रीधरन। इस बीच भाजपा पर चुनाव में पैसों की ताकत के इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल रही एक नेता ने दावा किया है कि उनकी पार्टी की प्रमुख और लोकप्रिय आदिवासी चेहरा सीके जानू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सुरेंद्रन से एनडीए में लौटने के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की थी और बाद में उन्हें 10 लाख रुपए पहुंचाए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





